{"_id":"6887cf58938ac46f8d07a300","slug":"organization-came-out-in-support-of-sdo-warning-of-satyagraha-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-142467-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसडीओ के पक्ष में उतरा संगठन, सत्याग्रह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसडीओ के पक्ष में उतरा संगठन, सत्याग्रह की चेतावनी
Tue, 29 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता को पत्रक सौंपते विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी।स्रोत- सोशल
कसया। तमकुहीराज विद्युत उपकेंद्र में एसडीओ और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के बीच हाथापाई हुई थी। इस मामले में बिजली निगम के एसडीओ ने पुलिस को तहरीर दिया था। इसके बाद दूसरे दिन भाजपा नेता भी थाने पहुंचकर एसडीओ के खिलाफ तहरीर दिया, लेकिन पुलिस ने किसी भी तहरीर पर केस दर्ज नहीं अभी तक किया है। जांच की बात कह मामले को टरका रही है। इससे नाराज विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर हाथापाई मामले में भाजपा नेता पर केस दर्ज करने की मांग किया, ऐसा नहीं होने पर मंगलवार से अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह करने की चेतावनी दिया। बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र तमकुहीराज के बिजली निगम कार्यालय में एसडीओ शुभम अग्रहरी अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। उसी दौरान हाथापाई हुई थी।
इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एसडीओ की ओर से तमकुहीराज थाने पर केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है, लेकिन चार दिन बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया है। जिससे समस्त विद्युत कर्मचारियों में रोष और भय व्याप्त है। घटनाक्रम में विभागीय दायित्वों को का निर्वहन कर रहे कर्मचारियों को न्याय न मिलने पर घोर निराशा है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अनुरोध करती है कि तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर केस दर्ज कराया जाए, नहीं तो समिति अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर न्यायोचित मांग के लिए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और प्रबंधन की होगी। इस दौरान एसडीओ पप्पू जसवाल, रूपेश कुशवाहा, शुभम अग्रहरी, राहुल कुमार, सुरेंद्र कुमार, जेई प्रदीप शर्मा, अरुण कुमार, शुभम गौंड आदि मौजूद रहे।