फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Opposition to the new UGC Act is unfair: Sanjay Nishad

यूजीसी के नए अधिनियम का विरोध अनुचित : संजय निषाद

Thu, 29 Jan 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the new UGC Act is unfair: Sanjay Nishad
कसया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बुधवार को कुशीनगर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में यूजीसी के नए अधिनियम को लेकर उठ रहे विरोध पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम को लेकर एक वर्ग द्वारा किया जा रहा विरोध तथ्यों से परे और अनुचित है। जिन लोगों को अधिनियम की सही जानकारी नहीं है, उन्हें बिना पूरी समझ के इसका विरोध नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि यूजीसी अधिनियम से किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होगा। यह कानून सभी के लिए समान रूप से लागू है और इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज में यदि कोई व्यक्ति या संगठन झूठे आरोप लगाता है तो उसके लिए भी कानून का प्रावधान होना चाहिए, ताकि किसी की छवि को नुकसान न पहुंचे और न्याय सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी मुद्दे पर विरोध करने से पहले तथ्यों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed