{"_id":"6729411fcc8a91f2220f46a4","slug":"opposition-to-construction-of-electricity-substation-in-temple-complex-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125833-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भैरव बाबा मंदिर परिसर में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भैरव बाबा मंदिर परिसर में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का विरोध
Tue, 05 Nov 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। घघवा जगदीश गांव के भैरव बाबा मंदिर परिसर में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यह विद्युत उपकेंद्र बेदुपार में प्रस्तावित है और उसका निर्माण वहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर बेदुपार में ही निर्माण कराने की मांग की है।
पावर कारपोरेशन ने सेवरही ब्लॉक के बेदुपार में 33/11 सब स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित किया था। वहां जमीन भी चिह्नित कर ली गई थी, लेकिन निर्माण घघवा जगदीश के भैरव बाबा मंदिर परिसर में कराया जा रहा है। जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, वहां पहले से ही मंदिर, यज्ञशाला, खेल का मैदान और आसपास आबादी है। संवाद