फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Opposition during the exam, road jams in protest

परीक्षा के दौरान हंगामा, विरोध में सड़क जाम

Tue, 03 Apr 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Tue, 03 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Opposition during the exam, road jams in protest
सना गांव में स्कूल के प्रबंधक और छात्रों में विवाद के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हाटा। आहिरौली बाजार क्षेत्र के राम बिचारे त्रिपाठी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को बीए की परीक्षा के दौरान विवाद हो गया। नाराज छात्रों ने कक्ष निरीक्षक पर अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए महुई चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। दूसरी तरफ महाविद्यालय प्रबंधन ने छात्र पर नकल कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद वार्ता के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। 
विज्ञापन

इस महाविद्यालय में श्री मुरलीधर लाल महाविद्यालय का केंद्र आया है। मंगलवार को बीए तृतीय वर्ष की राजनीति शास्त्र विषय के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। छात्रों का कहना था कि एक परीक्षार्थी ब्रह्मा कुशवाहा की कॉपी में रोल नंबर गलत भर गया। इसे मिटाने के लिए कक्षनिरीक्षक से ह्वाइटनर की मांग की। इस पर कक्षनिरीक्षक ने उसे अपशब्द कह दिया। इसका विरोध करने पर धमकी दी गई। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रबंधक, प्राचार्य व अन्य स्टाफ ने परीक्षार्थी को कॉलेज के ऑफिस के एक कमरे में बंद कर मारा पीटा। इसके विरोध में महुई चौराहे पर छात्रों ने चक्का जाम कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंची डॉयल 100 तथा अहिरौली बाजार पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

उधर, महाविद्यालय की प्रबंधक सीमा त्रिपाठी ने इस मामले की जानकारी एसओ को फोन पर दी। पुलिस प्रबंधक के पति संजय त्रिपाठी और छात्र ब्रह्मा को थाने ले आई। महाविद्यालय की प्रबंधक सीमा का कहना है कि कक्ष निरीक्षक पर छात्र नकल का दबाव बना रहा था। नकल नहीं करवाने पर परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने उसके बेटे को गेट पर बुलाकर पीटा। यह देख महाविद्यालय के कर्मचारियों ने दौड़ाकर छात्र को पकड़ा। इस संबंध में एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed