फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Operation of pregnant women started at night in the medical college

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में रात को शुरू हुआ गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन

Sat, 06 Dec 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Operation of pregnant women started at night in the medical college
कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज में रात को आने वाली गर्भवती महिलाओं को इलाज नहीं मिलने पर दलालों के चंगुल में फंसकर निजी अस्पतालों में चली जाती थीं। इसकी वजह से इलाज में लापरवाही से जहां गर्भवती महिलाओं की मौत हो रही है, वहीं परिजनों को जेब भी ढिली करनी पड़ रही है। इसे देखते हुए गाइनी के एक और पुरुष डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल से गंभीर मरीजों को निजी अस्पताल भेजने की शिकायतें सामने आने के बाद प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने यह निर्णय लिया है। महिला अस्पताल परिसर के आस पास महिला डॉक्टरों के आवास नहीं हैं। इसके कारण रात में यहां ड्यूटी में लापरवाही सामने आ रही थी। यहां इलाज से ऑपरेशन तक की बेहतर व्यवस्था है। बावजूद इसके रात में आने वाली महिला मरीजों को अटेंड नहीं किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं।
विज्ञापन

चार नवंबर को विशुनपुरा ब्लॉक की प्रसूता को यहां के स्टाफ ने निजी अस्पताल भेज दिया था। उसके बच्चे की निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके दो दिन बाद मंडलीय स्वास्थ्य टीम की निजी अस्पतालों की औचक जांच में यह मामला सामने आया था। इस मामले में एडी हेल्थ ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की है। इसके बाद बीते 22 नवंबर की रात भी यहां से प्रसूता को अटेंड नहीं करने की बजाय निजी अस्पताल भेजने की शिकायत सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला के निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में सीएमओ ने जांच टीम गठित की मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके शाही ने बताया कि अब एक और गाइनी के पुरुष डॉक्टर की तैनाती रात को कर दिया गया है। पहले से एक डॉक्टर हैं ही दो में से किसी न किसी एक की रात में रोज ड्यूटी लगाई जा रही है। अब रात में आने वाली गर्भवती की इलाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed