फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Operation of new passenger train started, passengers got relief

Kushinagar News: नई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू, यात्रियों को मिली राहत

Wed, 18 Jan 2023 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Operation of new passenger train started, passengers got relief
नई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू, यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन

दोनों ट्रेनों का छोटे-बड़े स्टेशनों पर है ठहराव
तमकुहीरोड। थावे-कप्तानगंज रेलमार्ग पर बुधवार से थावे से कप्तानगंज जाने वाली पई 05189/05190 पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन यह ट्रेन सुबह 6.41 बजे तमकुहीरोड पहुंची। इसी के साथ पांच दिन से निरस्त 05153/05154 डेमू ट्रेन का संचालन भी बुधवार से शुरू हो गया। दोनों ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आवागमन में सहूलियत हो गई है। दोनों ट्रेनों का ठहराव सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर है।
थावे से कप्तानगंज और सीवान से नकहा जंगल तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के शुरू होने से थावे, सासामुसा, जलालपुर, तरयासुजान, तमकुहीरोड, दुदही, कठकुइया, पडरौना, रामकोला, लक्ष्मीगंज और कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर तक जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। दिन में गोरखपुर तक जाने के लिए यह एक मात्र ट्रेन है। रोजाना थावे से थावे से कप्तानगंज तक चलने वाली ट्रेन सुबह 5.30 बजे से थावे से चलकर, 5.37 बजे नरकटिया बाजार, 5.43 बजे सासामुसा, 5.50 बजे सिपाया, 5.58 बजे जलालपुर, 6.09 बजे तीनफेड़ीया, 6.15 बजे तरयासुजान, 6.25 बजे तमकुहीरोड, 6.33 बजे गौरी श्रीराम, 6.40 बजे दुदही, 6.47 बजे चाफ, 6.54 बजे कठकुइया, 7.03 बजे पडरौना, 7.15 बड़हरागंज, 7.25 बजे रामकोला,7.33 बजे लक्ष्मीगंज, 7.40 बजे मठिया बरघाट से चलकर 8.00 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 8.30 बजे सुबह कप्तानगंज से चलकर ,8.44 बजे मठिया बरघाट, 8.50 बजे लक्ष्मीगंज, 8.58 बजे रामकोला, 9.08 बजे बड़हरागंज, 9.20 बजे पडरौना, 9.29 बजे कठकुइया, 9.37 बजे चाफ, 9.43 बजे दुदही, 9.51 बजे गौरी श्रीराम, 9.58 बजे तमकुहीरोड,10.13 बजे तरयासुजान और 10.20 बजे तीनफेड़िया से चलकर 11.15 बजे थावे पहुंचेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, सीताराम गुप्ता, विजय मोदनवाल, सर्वजीत प्रसाद, त्रिलोकी गुप्ता, राहुल सोनी, प्रभु प्रजापति और बैजनाथ मद्धेशिया आदि ने नई ट्रेन का संचालन शुरू होने पर खुशी जताई है। इन लोगों का कहना है कि बिहार से आने वाले लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे कारोबार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed