{"_id":"6856fd1a75796481760f03a4","slug":"only-normal-delivery-facility-is-available-at-hata-chc-no-operation-is-done-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-140014-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाटा सीएचसी पर केवल सामान्य प्रसव की व्यवस्था, नहीं होता है ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाटा सीएचसी पर केवल सामान्य प्रसव की व्यवस्था, नहीं होता है ऑपरेशन
Sun, 22 Jun 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
हाटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पर प्रसव केंद्र की व्यवस्था में नई बिल्डिंग बनने के बाद काफी सुधार हुआ है, लेकिन सभी संसाधन मौजूद होने के बाद भी यहां केवल सामान्य प्रसव कराया जा रहा है। प्रसव के दौरान ऑपरेशन की नौबत आने पर प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।
रेफर होने वाले मरीजों में अधिकांश निजी अस्पतालों के चंगुल में फंस जाते है। यह हाल तब है जब नई बिल्डिंग में ओटी सहित पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी है। हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक विशेषज्ञ और दो महिला डॉक्टर की तैनाती है। इसमें एक महिला डॉक्टर पीजी कोर्स करने चली गई हैं। इसी के साथ एक महिला आयुष डॉक्टर के साथ सात स्टाफ नर्स की भी तैनाती है। इन लोगों की देखरेख में इस केंद्र पर प्रति माह माह करीब दो सौ प्रसव होता है। यह सभी प्रसव सामान्य ढंग से होते हैं। जिन प्रसूताओं को ऑपरेशन की नौबत आती है तो यहां अफरा-तफरी मच जाती है। कई बार तो उनकी जान पर संकट उत्पन्न हो जाता है।
प्रसूता को जल्दी-जल्दी हायर सेंटर पर रेफर कर दिया जाता है। जबकि इस केंद्र ऑपरेशन से संबंधित सभी संसाधन और उपकरण मौजूद है। अगर इस केंद्र पर सर्जन की तैनाती हो जाए तो प्रसव कराने आने वाली प्रसूताओं को काफी लाभ मिलेगा और लोग निजी अस्पतालों के चंगुल में फंसने से बच जाएंगे।