फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ongoing registration without examination of hospitals

बिना पंजीयन चल रहे अस्पतालों की जांच हो

Tue, 21 Jun 2016 12:00 AM IST
Kushinagar 
Kushinagar  Updated Tue, 21 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ongoing registration without examination of hospitals
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
 रामकोला और मोतीचक क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर्स और अस्पताल खोलकर इलाज करने वालों की शिकायत लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण प्रताप सिंह चंदन, रामनाथ, रामदरश, सुरेंद्र गुप्ता, अमरनाथ पांडेय, परमेश्वर सिंह और मनोज सिंह सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


इन लोगों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इनका कहना था कि रामकोला क्षेत्र के लालाछपरा, लक्ष्मीगंज, रगड़गंज, कुसम्हा, टेकुआटार आदि स्‍थानों और गांवों में बिना पंजीयन के लोग काम कर रहे हैं। ये लोग बिना लाइसेंस लिए मेडिकल स्टोर्स और अस्पताल संचालित कर रहे हैं। बिना डिग्री के इलाज करने वाले ये लोग मरीजों की जिंदगी संकट में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों, मेडिकल स्टोर्स और अस्पताल की जांच कर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed