फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One year old girl raped, accused arrested

Kushinagar News: एक साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पकड़ा गया आरोपी

Fri, 14 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
One year old girl raped, accused arrested
दुदही(कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दुधमुंही एक वर्षीय बच्ची से पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर मौके पर उसके दादा पहुंचे तो बच्ची खून ने लथपथ थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव एक व्यक्ति बुधवार को अपनी एक वर्षीय नातिन को खेला रहा था। तभी पड़ोस का एक 20 वर्षीय युवक आया उसे खेलाने लगा। खेलाने के बहाने वह बच्ची को अपने घर लेकर चला गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर दादा पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। आरोप है कि जहां इलाज कराया जा रहा था वहां गांव का एक पुलिस का कारखास व्यक्ति दो सिपाहियों को मिलाकर मैनेज करने में लगा रहा। 24 घंटे तक थाने तक मामला नहीं पहुंचा। जब बात नहीं बनी तो बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे परिजनों ने थानाध्यक्ष को तहरीर दी। थानाध्यक्ष मामले में त्वरित करवाई करते हुए। आरोपी को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि घटना 12 फरवरी की सुबह की है। मामला मैनेज किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को रात में तहरीर मिली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बच्ची का इलाज कहा हुआ है, इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed