{"_id":"6186ccacf0f38b614a06641d","slug":"one-women-died-kushinagar-news-gkp4154534101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलेलहा का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलेलहा का मामला
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
पडरौना (कुशीनगर )। कोतवाली क्षेत्र के गुलेलहां गांव में शनिवार को 26 वर्षीय एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव लालापट्टी अतरौलिया निवासी रामप्रकाश पटेल की पुत्री चांदनी की शादी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के राज उर्फ जेम्स मिश्रा से हुई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह चांदनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके बाद ससुराल के लोग चांदनी का शव अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जा रहे थे। इसी दौरान चांदनी की मां भगवंती देवी ने सिधुआं बाजार के पास शव को रोक दिया। उन्होंने ससुरालवालों पर हत्या लगाया और कार्रवाई की मांग करने लगीं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध हाल में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी मृतका के मायके पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मूर्ति विसर्जन करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चखनीभोज छपरा का एक युवक मूर्ति विसर्जन के दौरान शनिवार की शाम नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। चखनीभोज छपरा गांव में लक्ष्मी पूजा के लिए मूर्ति रखी गई थी। शनिवार की शाम को छोटी गंडक नदी के काशीछपरा घाट पर मूर्ति विसर्जन के लिए गए चखनीभोज छपरा निवासी अभिषेक गोंड पुत्र धीरेंद्र का पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया जिससे नदी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। शव को नदी से बाहर निकालकर घर लाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।