{"_id":"64b98cb79e7648452301cda5","slug":"one-teacher-4-shikshamitra-found-absent-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1866-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 78 विद्यालयों की जांच में एक शिक्षक और चार शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 78 विद्यालयों की जांच में एक शिक्षक और चार शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित
Fri, 21 Jul 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
पडरौना समेत जिले के छह ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बीएसए ने बीईओ और जिला समन्वयक की टीम गठित कर पडरौना समेत जिले के छह ब्लॉकों में संचालित 78 परिषदीय विद्यालयों की जांच कराई। इसमें एक शिक्षक और चार शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इसके अलावा अन्य चार विद्यालयों में जांच में कमियां मिली हैं।
बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को पडरौना के सात, सुकरौली के चार, कसया के तीन, हाटा के एक, सेवरही के एक और तमकुहीराज के 62 समेत कुल 78 परिषदीय विद्यालयों की जांच कराई गई है। इसमें एक शिक्षक और चार शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले हैं। अनुपस्थित शिक्षक और शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए उन्हें नोटिस देकर जबाब तलब किया गया है।
इसके अलावा जांच के दौरान चार विद्यालयों में विभिन्न कमियां मिली हैं। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करते हुए निपुण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विभाग पूरी तरह गंभीर है। विभाग की तरफ से टीम बनाकर विद्यालयों की जांच आगे भी कराई जाएगी।