{"_id":"6998cfa35643d0ae3704a456","slug":"one-tap-hundreds-of-people-increasing-risk-of-infection-untested-water-being-served-at-events-kushinagar-news-c-227-1-sdn1035-153845-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक टोंटी, सैकड़ों लोग...संक्रमण का बढ़ता खतरा...आयोजनों में बिना जांच पिलाया जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक टोंटी, सैकड़ों लोग...संक्रमण का बढ़ता खतरा...आयोजनों में बिना जांच पिलाया जा रहा पानी
Sat, 21 Feb 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
शहर में बारातियों के लिए फिर से पानी भरने के लिए खाली की गई टंकी।
सिद्धार्थनगर। शहर और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों शादी-समारोह, धार्मिक कार्यक्रम और मेलों में पीने के पानी के लिए बड़े-बड़े प्लास्टिक टैंक या फाइबर टैंक लगाए जा रहे हैं। इन टैंकों में एक बार पानी भरकर नीचे टोंटी लगा दी जाती है और पूरे कार्यक्रम के दौरान उसी पानी को सैकड़ों लोगों को पिलाया जाता है। पहली नजर में यह व्यवस्था सुविधाजनक और सस्ती दिखती है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह तरीका गंभीर संक्रमण और जलजनित बीमारियों का बड़ा कारण बन सकता है।
शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए अतिथि राजेश मिश्र ने टैंक की ओर इशारा करते हुए कहा, पूरे कार्यक्रम में इसी प्लास्टिक टैंक से पानी पिलाया जा रहा था। पानी गर्म लग रहा था और स्वाद भी सामान्य नहीं था। मजबूरी में पीना पड़ा, लेकिन भरोसा नहीं हुआ कि यह सुरक्षित है या नहीं। इसी समारोह में आईं सुनीता देवी ने बताया, गिलास धोने की कोई व्यवस्था नहीं थी। लोग एक ही जगह से बार-बार पानी ले रहे थे। टोंटी को कई लोग हाथ से छू रहे थे। ऐसे में संक्रमण का डर बना रहता है, खासकर बच्चों के लिए।
राम निवास गुप्ता जो हाल ही में एक धार्मिक आयोजन में शामिल हुए थे, उन्होंने कहा कि पानी का टैंक खुले में धूप में रखा था। दोपहर में पानी इतना गर्म हो गया कि पीना मुश्किल था। ठंडा और सुरक्षित पानी मिलना चाहिए, लेकिन यहां सिर्फ औपचारिकता पूरी की जा रही थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऐसे पानी में ई-कोलाई, साल्मोनेला और अन्य हानिकारक बैक्टीरिया विकसित हो सकते हैं। इससे डायरिया, टायफाइड, उल्टी-दस्त और फूड प्वाइजनिंग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों के लिए यह पानी ज्यादा खतरनाक होता है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि खुले वातावरण में रखे टैंकों में लोग सीधे गिलास लगाकर पानी लेते हैं, जिससे टोंटी पर संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। कई बार लोग गिलास धोए बिना दोबारा इस्तेमाल करते हैं, जिससे क्रॉस-कंटैमिनेशन होता है। यही कारण है कि शादी या मेले के बाद कई लोगों को एक साथ पेट खराब होने की शिकायत होती है।
-- -- -- -- -- -- -
क्या कहते हैं जानकार
- फिजिशियन डॉ. आशुतोष वर्मा ने बताया, जब पानी को लंबे समय तक प्लास्टिक टैंक में रखा जाता है और उसकी सफाई या क्लोरीनेशन नहीं होता, तो उसमें ई-कोलाई, साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया विकसित हो सकते हैं। यह डायरिया, उल्टी-दस्त और टायफाइड का कारण बन सकते हैं। कहा कि धूप में रखे टैंक का तापमान बढ़ने से बैक्टीरिया की वृद्धि और तेज हो जाती है। अगर एक ही टोंटी को कई लोग छूते हैं, तो संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है।
-- -- -- -- -- -
क्यों खतरनाक है टैंक का पानी
- लंबे समय तक एक ही पानी का उपयोग, बैक्टीरिया पनपने का खतरा
- टैंक की सफाई और सेनेटाइजेशन का अभाव
- धूप और गर्मी से पानी जल्दी खराब होता है
- एक ही टोंटी से सैकड़ों लोगों का इस्तेमाल, संक्रमण फैलने की आशंका
- पानी के स्रोत की गुणवत्ता संदिग्ध
-- -- -- -- -- -- -- --
क्या कहते हैं मानक
- पीने के पानी में बैक्टीरिया की मात्रा शून्य होनी चाहिए
- स्टोरेज टैंक की नियमित सफाई और क्लोरीनेशन जरूरी
- पानी ढके हुए और ठंडे स्थान पर रखा जाए
- वितरण के दौरान स्वच्छ गिलास या डिस्पोजेबल का उपयोग
- पानी के स्रोत की गुणवत्ता प्रमाणित हो
-- -- -- -- -- -- -
क्या करें आयोजक और प्रशासन
- केवल प्रमाणित और जांचे गए पानी का उपयोग करें
- टैंक को उपयोग से पहले सेनेटाइज करें
- टोंटी और आसपास की नियमित सफाई सुनिश्चित करें
- खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग निरीक्षण बढ़ाए
- लोगों को सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक किया जाए
-- -- -- -- -- --
पानी की गुणवत्ता की ऐसे करें जांच
- वाटर सेफ स्टरलाइज्ड विषाणुगत जांच किट का प्रयोग कर आसानी से पानी गुणवत्ता जांची जा सकती है। जांच से पहले अपने हाथ साबुन से अच्छी तरह धो लें। जांच किट की शीशी का ढक्कन खोलें और उसमें लगे निशान तक पानी को सीधे भर दें। ढक्कन लगाकर किसी भी गरम स्थान पर (30 से 37 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर) 24 से 48 घंटे तक रख दें। अब पानी के रंग में आए बदलाव को देखें।
- अगर पानी का रंग काला या शीशी में काले रंग की तलछट जमा हो जाए तो पानी में हानिकारक सूक्ष्म जीवाणु हो सकते हैं। इस पानी को क्लोरिन या फिर उबाल कर उपचारित करने के बाद ही पीएं।
- अगर 24 से 48 घंटे के बाद भी पानी के रंग में कोई बदलाव नहीं आता है तो पानी पीने के लिए उपयुक्त है।
(फिजीशियन डॉ. गौरव दुबे के अनुसार)
-- -- -- -- -- -- -- -
500 पीपीएम तक होना चाहिए टीडीएस
- सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञानी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शुद्ध पानी में टीडीएस की मात्रा 500 पीपीएम (पार्ट्स प्रति मिलियन) होनी चाहिए। इसका पीएच लेवल 7.0 से 8.5 के बीच होना चाहिए। इससे ज्यादा होने पर यह नुकसानदेह है। निजी आरओ से आपूर्ति किए जाने वाले पानी में टीडीएस और पीएच की नियमित जांच होनी चाहिए। पानी में अशुद्धता से लोग त्वचा रोग, पथरी, हेपेटाइटिस या पीलिया, हैजा, पोलियो, टायफाइड, डायरिया आदि के शिकार हो सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -
कोट....
- विभाग बोतल बंद पानी के सैंपल लेता है। आरओ का पानी खुले में बिकता है। ऐसे में नियमानुसार उसकी सैंपलिंग नहीं की जा सकती।
- आरएल यादव, सहायक उपायुक्त खाद्य सुरक्षा।