फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One man died in bus accident

बस की चपेट से व्यक्ति की मौत

Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
One man died in bus accident
बस की चपेट से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर )। नगर स्थित गोला तिराहे के पास बृहस्पतिवार को साइकिल सवार 50 वर्षीय एक व्यक्ति की निजी बस की चपेच में आ जाने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत व्यक्ति के परिजन अपने गैरमौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने को लेकर सड़क जाम कर विरोध करने लगे। उधर, पुलिस ने बस को कब्जे में व चालक को हिरासत में ले लिया है।
कसया नगरपालिका के वार्ड-11 स्वामी विवेकानंद नगर (बेलवा पलकधारी सिंह) निवासी किशनदेव निषाद (50) बृहस्पतिवार को साइकिल से बाजार कर दिन के लगभग 11 बजे घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच गोला बाजार तिराहे पर एक निजी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी कसया भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना किसी ने परिजनों को दी। अभी परिजन पहुंचते कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे लेकर तिराहे के पास ही करीब 20 मिनट तक सड़क जाम कर परिजनों के साथ लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने किसी तरह से समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। तब जाकर जाम खत्म हुआ व आवागमन आरंभ हो सका।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक परिजनों की तरफ से मिली तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed