{"_id":"61b245026a2c940b7f011a2f","slug":"one-killed-two-injured-in-road-accidents-kushinagar-news-gkp419319044","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
सलेमगढ़/रामकोला (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के ग्राम तुलसीपट्टी गांव में निर्माणाधीन सड़क पर साइकिल सवार युवक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग अभी उसकी मदद के लिए पहुंचते उससे पहले उसकी मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।
क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी रामदेव प्रजापति (45) बृहस्पतिवार को साइकिल से कहीं जा रहे थे। तुलसीपट्टी गांव के पास निर्माणाधीन सड़क पर बिछी गिट्टी पर फिसलकर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंचे तिनफेड़िया पुलिस चौकी प्रभारी चतुर्भुज पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को थाने ले गए।
उधर, रामकोला थानाक्षेत्र के पिड़ारी गांव के भोदसी टोला के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका नाम जलालुद्दीन (30) और अलाउद्दीन (22) है। दोनों सपहां गांव के रहने वाले हैं। दोनों बाइक से रामकोला की तरफ जा रहे थे। मौजूद लोगों ने घायलों को रामकोला सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अलाउद्दीन की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामकोला के एसओ डीके सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।