फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One killed, two injured in road accident

Kushinagar News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल

Mon, 09 Jun 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accident
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के तमकुहीराज-सिसवा नाहर मार्ग स्थित चखनी-कोइन्दी के समीप बाइक व साइकिल की टक्कर में बाइक सवार बैंककर्मी की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। कसया थाना क्षेत्र के परेवातांड (फ़रीदपुर) निवासी हरिकेश्वर सिंह (52) पुत्र रामाधार सिंह व सपहां निवासी कमलेश (50) बाइक से रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे तमकुहीराज-सिसवा नाहर मार्ग से रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे सहकर्मी के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में जा रहे थे। चखनी-कोइन्दी के समीप अचानक सामने आए साइकिल सवार तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोइन्दी बुजुर्ग निवासी मोतीलाल यादव (60) से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। बाइक सवार दोनों लोगों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद बैंक ऑफ़ बडौड़ा में गार्ड के रूप में कार्यरत हरिकेश्वर सिंह की मौत हो गई। बाइक सवार कमलेश व साइकिल सवार मोतीलाल यादव का इलाज जारी है। सूचना के बाद मौके पर आई तमकुहीराज पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed