फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One killed, seven injured due to tempo reversal

टैंपो पलटने से एक की मौत, सात घायल

Tue, 02 Feb 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
One killed, seven injured due to tempo reversal
टैंपो पलटने से एक की मौत, सात घायल
विज्ञापन

-टेंगरहा-जोकहिया मार्ग पर काली मंदिर के समीप हुआ हादसा
छितौनी (कुशीनगर)। नगर पंचायत छितौनी के काली मंदिर के समीप सोमवार की देर रात टैंपो पलटने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष व छह अन्य महिलाएं घायल हो गईं। जोकहिया टोला की रहने वाले ये लोग बैरा टोला में एक व्यक्ति के यहां से ब्रह्मभोज में शामिल होने के बाद देर रात लौट रहे थे।

छितौनी कस्बे के जोकहिया टोला की रहने वाली रामरती देवी (58), कमलावती देवी (50), अनीता देवी (50), द्रोपती देवी (55 ), निजल (50), गुड्डी देवी (48), रामपति देवी (45) व बाबूराम (55) बैरा टोला में एक व्यक्ति के ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। रात में टैंपो से लौटते समय घना कोहरा के कारण ड्राइवर रास्ता नहीं देख पाया और टेगरहा-जोकहिया मार्ग पर स्थित काली मंदिर के समीप गड्ढे में पलट गया। मौके पर जुटे लोगों ने सभी को बाहर निकाला। टैंपो के नीचे दबने से रामरती(58) की मौत हो गई थी। शेष सात घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की खबर सुनकर रात में कस्बे के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed