फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One killed from Corona, 114 people infected

कोरोना से एक की जान गई, 114 लोग संक्रमित

Fri, 16 Apr 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
One killed from Corona, 114 people infected
कोरोना से एक की जान गई, 114 लोग संक्रमित
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना संक्रमण ने शुक्रवार को जिले में इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक दिन में 114 लोग संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 6439 पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 549 है। फाजिलनगर क्षेत्र के एक युवक की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है।
सीएमओ डॉ. एमपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 2580 व्यक्तियों के नमूने कोरोना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजे गए। इसके अलावा शाम तक 1663 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1549 निगेटिव और 114 पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमित मिले लोगों में विशुनपुरा क्षेत्र से दो, पडरौना से 11, सेवरही से 14, सुकरौली से एक, कुबेरस्थान से 25, तमकुही से 14, कसया से 10, खड्डा से 10, रामकोला से तीन, फाजिलनगर से सात, दुदही से एक, मोतीचक से एक, नेबुआ नौरंगिया से दो और अन्य क्षेत्रों से 13 लोग शामिल हैं। अब तक कराई गई चार लाख 16 हजार 799 लोगों की जांच में 6439 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को 26 मरीज स्वस्थ पाए गए। इन्हें लेकर अब तक 5825 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 65 मरीजों की इस महामारी से अब तक मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोन संक्रमण दर 1.54 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 90.46 प्रतिशत और मृत्युदर एक प्रतिशत हो गई है। उन्होंने जनपद के लोगों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

चिकित्सक सहित चार संक्रमित, टीकाकरण ठप
जौरा बाजार। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा बाजार में चिकित्सक सहित चार कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण टीकाकरण का कार्य शुक्रवार को बंद करना पड़ा। बृहस्पतिवार का यहां पांच कर्मचारियों की जांच कराई गई थी। इनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सभी कर्मचारी होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक की मौत
रहसू बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के एक गांव के युवक की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। मध्यप्रदेश से एक सप्ताह पहले घर आए युवक की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हुई तो परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां से हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम को मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में यह केस अभी अपडेट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed