{"_id":"688bc6109c3355c57904ac32","slug":"one-killed-another-injured-in-collision-between-two-bikes-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142696-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
Fri, 01 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
मल्लूडीह। कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 में बृहस्पतिवार को दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार फेरी वाले की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार युवक घायल हो गया, इसका इलाज कसया सीएचसी पर चल रहा है।
वार्ड नंबर 24 सिद्धार्थनगर (मल्लूडीह) में बृहस्पतिवार को पडरौना कोतवाली के बड़हरागंज गांव निवासी अहमद (40) बाइक से घूमकर कपड़ा बेचता है। बृहस्पतिवार को दोपहर में मल्लूडीह में कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 में बाइक से घूमकर कपड़ा बेच रहा था। इस दौरान उसी रास्ते से आ रहे इसी मोहल्ले के बाइक सवार रुस्तम रंगरेज (25) से टक्कर हो गई। फेरी वाले के सिर में गंभीर चोटे आई। दोनों घायलों को कसया सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने अहमद को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान अहमद की मौत हो गई। घर वाले रूस्तम रंगरेज का निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। कसया थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।