{"_id":"6247ed500c9c536c3756b57e","slug":"one-killed-and-two-injured-by-speeding-car-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में हादसा: दरवाजे पर खड़े तीन युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में हादसा: दरवाजे पर खड़े तीन युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल
Sat, 02 Apr 2022 12:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:01 PM IST
सार
कुशीनगर में घर के दरवाजे पर खड़े होकर तीन युवक बात कर रहे थे। अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक युवक। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी गांव के चौराहे पर अपने दरवाजे के सामने खड़े होकर रात में बातें कर रहे तीन युवकों को एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। इलाज के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों को घर भेज दिया।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना के कप्तानगंज -पिपराइच मार्ग के सुधियानी गांव के तीन युवकों को गांव के चौराहे पर स्थित मोरध्वज मद्धेशिया के दरवाजे पर कार ने टक्कर मार दिया। तीनों दरवाजे के सामने खड़े होकर बात कर रहे थे।
विज्ञापन
घायल मोरध्वज (22) की मेडिकल कॉलेज में इजाल के दौरान देर रात मौत हो गई। शेष दो युवक अनिल और अरशद को इलाज के बाद घर वापस आ गए हैं। युवक की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन