फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one killed and six injured after bolero accident in tea shop at kushinagar

कुशीनगर में हादसा: चाय की दुकान में घुसी बोलेरो, एक की मौत; छह लोग घायल

Mon, 10 Jul 2023 03:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Jul 2023 03:04 PM IST
सार

करमैनी प्रेमवलिया गांव निवासी सुकई गौड़ धनहा मोड़ पर परिवार के साथ चाय की दुकान चलाते हैं। सुबह करीब 10 बजे कसया की ओर जा रहा बोलेरो अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गया। इससे अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
one killed and six injured after bolero accident in tea shop at kushinagar
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एनएच पर सोमवार को मल्लूडीह चौराहा के धनहा मोड़ पर चाय की दुकान में बोलेरो घुस गई। इस घटना में दुकानदार की पत्नी की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


करमैनी प्रेमवलिया गांव निवासी सुकई गौड़ धनहा मोड़ पर परिवार के साथ चाय की दुकान चलाते हैं। सुबह करीब 10 बजे कसया की ओर जा रहा बोलेरो अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बोलेरो में दबे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस से कसया सीएचसी पर पहुंचाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बारिश से लोगों को मिली राहत, गर्मी और उमस थे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने दुकानदार की पत्नी लालती देवी (55) को मृत्यु घोषित कर दिया। सुकई गौड़ (58), बेटा अजय (20), वाल्मीकि (21), चाय पी रहे सहदेव कुशवाहा (35), पान का दुकानदार गुड्डू यादव (32), लवकुश (22) घायल हो गए।

सहदेव कुशवाहा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर डॉ. अशुतोष तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed