{"_id":"62570b755c084b4fe54f3bbb","slug":"one-died-three-injured-in-road-accident-kushinagar-news-gkp433279089","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अगल हादसों में युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अगल हादसों में युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अगल हादसों में युवक की मौत, तीन घायल
- खड्डा, रामकोला और अहिरौली बाजार क्षेत्र में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला/अहिरौली बाजार। बुधवार शाम करीब आठ बजे रामकोला थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
रामकोला कस्बा में अपने रिश्तेदार के घर आए महाराजगंज जिले के नारायणपुर गांव निवासी 28 वर्षीय रानू गुप्ता रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उन्हें रामकोला सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, छितौनी-बगहा रेल पुल के पास बुधवार की रात कारीब सवा आठ बजे मदनपुर देवी स्थान से दर्शन कर लौट रही गायत्री देवी (60) किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद लोग घायल महिला को एंबुलेंस से खड्डा सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित सेंदुरिया विशुनपुर ईंट-भट्ठे के पास रात करीब आठ बजे खड़ी आटो में बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इसमें बाइक पर सवार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव मलुकही निवासी अजीत सिंह उर्फ मुन्ना (55) और अखिलेश सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पिपराइच सीएचसी भेजवाया, जहां इलाज चल रहा है।