{"_id":"634069f5a6c1a225dd18a4f3","slug":"one-died-in-road-accident-kushinagar-news-gkp453177782","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आईं दो सगी बहनें, एक की मौत
भरौली पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग नहर बाईपास पर भरौली पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से सगी बहनें घायल हो गईं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले जाया गया, जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
कसया थाना क्षेत्र के गांव नौगांवा निवासी कपूरचंद जायसवाल की दो बेटियां सुमन (25) तथा संध्या (23) स्कूटी से कसया स्थित निजी चिकित्सालय में दांत का इलाज कराने गई थीं। पीछे से उनके अभिभावक भी आ रहे थे। परिजन पीछे छूट गए तो दोनों सड़क की पटरी पर स्कूटी खड़ी कर इंतजार करने लगीं। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संध्या की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले गए। सुमन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। संध्या निजी स्कूल में पढ़ाती थी। इस संबंध में कसया एसएचओ डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।