फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one died in road accident

बरातियों से भरी बस पलटी, दूल्हे के फूफा की मौत, एक गंभीर

Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
हाटा कोतवाली के तितिला में दुर्घटनाग्रस्त बस को फोरलेन से जेसीबी से हटाते एनएचएआई के कर्मचारी।स - फोटो : KUSHINAGAR
बरातियों से भरी बस पलटी, दूल्हे के फूफा की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

- महराजगंज जिले के पनेवा पनेई गांव से आ रही थी बरात
- तितिला गांव के पास डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के तितिला गांव के पास फोरलेन कट पर रविवार की देर रात बरातियों को लेकर जा रही बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दूल्हे के फूफा की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर है।

महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र के पनेवा पनेई गांव निवासी बीरेंद्र गौंड के पुत्र रोहित की बरात हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिड़रा पिपरहिया गांव निवासी छोटेलाल गौंड के घर जा रही थी। रात के करीब 11 बजे बस अभी हाटा कोतवाली क्षेत्र के तीतिला के पास पहुंची थी कि फोरलेन के डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना में दूल्हे के फूफा सुरेंद्र गौंड (40) निवासी बरवा दुबे थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर व सरोज देवी (35) थाना घुघली महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य बरातियों को हल्की चोटें आई है। सुकरौली चौकी की पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि सरोज देवी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed