{"_id":"61c9efafc8386d5e5e03e814","slug":"one-died-in-road-acccident-kushinagar-news-gkp421460463","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर
- फोरलेन पर गाजीपुर बैरियर के सामने हुई दुर्घटना
- आक्रोशित परिजनों ने किया पुलिस चौकी में किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर के सामने फोरलेन पर सोमवार की शाम लगभग चार बजे किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर शव को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी पर हंगामा किया। कुछ देर के लिए सड़क जाम भी किया। पीएसी ने भीड़ को तितर-बितर किया। मौके पर पहुंचे एसओ तरयासुजान ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
सोमवार की शाम गाजीपुर गांव के रामू टोला निवासी गोलू (21) पुत्र आनंद सिंह पटेल अपने रिश्तेदार गोसाई पट्टी निवासी राजकुमार (23) पुत्र उमेश पटेल को बाइक से लेकर उसके घर छोड़ने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गाजीपुर बैरियर के सामने फोरलेन पर किसी वाहन की टक्कर से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में गोलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल राजकुमार को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थिति नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना पर गांववालों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर वहां से चली गई। पुलिस के शव ले जाने से नाराज परिजनों ने तमकुहीराज चौकी पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस शव को गायब कर दी है। कुछ लोगों ने तमकुहीराज-सेवरही मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी होने पर पीएसी बल के जवानों ने भीड़ को हटाया।
विज्ञापन
इसी दौरान एसओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनंजय राय, चौकी प्रभारी तमकुहीराज रणजीत सिंह बघेल पहुंचे। एसओ ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि शव को थाने भेजवा दिया गया है। गाड़ी मंगाई जा रही है। जिस पर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल ले जा सकते हैं।