{"_id":"6456a145aa062cc1990e9ab4","slug":"one-died-in-accident-kushinagar-news-c-7-1-155871-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, तीन घायल
Sun, 07 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बघपरना नहर की पटरी पर शनिवार की देर शाम पैदल जा रहे एक वृद्ध को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद एक आदमी घायल हो गया। बाइकसवार दो अन्य भी उस वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें कोटवा स्थित सीएचसी भेजा गया।
शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बघपरना निवासी ब्रह्मचारी कुशवाहा (70) घर से दूसरे गांव में एक शादी में जा रहे थे। नहर की पटरी पर किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हीं के साथ पैदल जा रहे शारदा व बाइकसवार मंटू और दिनेश भी चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को कोटवा स्थित सीएचसी पर भेजा गया। एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद