फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one died in accident

Kushinagar News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दोस्त घायल

Tue, 29 Aug 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
one died in accident
पटहेरवा के काजीपुर गांव के पास हाईवे पर हुई दुर्घटना, दूसरा बाइक सवार भाग निकला
विज्ञापन

जिला अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरे बाइक पर सवार युवक दुर्घटना के बाद भाग निकला। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
तरया सुजान थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी 25 वर्षीय अनुज सिंह अपने दोस्त 28 वर्षीय प्रमोद यादव के साथ सोमवार की शाम को फाजिलगनर जा रहे थे। अभी वह पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार फोरलेन पर गिर गए। अनुज के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठा इसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

लोगों के पहुंचने से पहले दूसरा युवक बाइक लेकर भाग निकला। पुलिस ने घायल प्रमोद को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत चौकी प्रभारी मृत्युंजय वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार हुए युवक की बाइक का नंबर कुछ लोगों ने बताया है। उसकी पहचान की जा रही है।







अखिल भारतीय कुर्मि महासभा ने सौंपा मांगपत्र
पडरौना। अखिल भारतीय कुर्मि महासभा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध के खिलाफ सोमवार को आवाज बुलंद की। राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा। कुशीनगर के हाटा कोतवाली के इंजीनियर कमलेश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, लखीमपुर खीरी जिले के कुम्हारन टोला निवासी रवि वर्मा को पीटकर दबंगों ने मार डाला। रवि वर्मा की घटना में पुलिस ने धाराओं में अल्पीकरण कर दिया हे। इसकी जांच कराकर लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed