फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One dead in road accident, three in critical condition

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sun, 28 Apr 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
One dead in road accident, three in critical condition
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही-पडरौना मार्ग स्थित बडहरा चौराहे के 200 मीटर पूरब शुक्रवार की देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने चारों को दुदही सीएचसस्पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और जब दो घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में चल रहा है।
विज्ञापन

दुदही कस्बा निवासी सदाम का 16 वर्षीय पुत्र सदीक अपने दोस्त सैफुल अंसारी (17) वर्ष के साथ बैकुंठपुर कोठी गांव में एल्युमिनियम का फाटक लगाने गए थे। रात करीब दस बजे वे घर आ रहे थे। बड़हरा चौराहे से करीब 200 मीटर आगे बांसगांव जटवलिया निवासी बाइक सवार रविंद्र (17) और रंगेश (18) की बाइक से भिड़ंत हो गई। चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में इलाज के दौरान सदाम मौत हो गई, जबकि हालत गंभीर होने पर सैफुल को डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं दो घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में चल रहा है। पुलिस ने सदाम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed