{"_id":"619150eac13f0508ab02d7fb","slug":"one-dead-in-dispute-kushinagar-news-gkp416345829","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठानी और देवरानी में मारपीट, जेठानी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठानी और देवरानी में मारपीट, जेठानी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठानी और देवरानी में मारपीट, जेठानी की मौत
सुकरौली (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के बबुरहवा टोला में रविवार की सुबह दो भाइयों की पत्नियां जमीन के विवाद में आपस में भिड़ गईं। जेठानी और देवरानी के बीच हुई मारपीट में जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सुकरौली पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जगदीशपुर गांव के बबुरहवा टोला के रहने वाले कल्पनाथ और उनके भाई के परिवार के बीच रविवार की सुबह जमीन के एक हिस्से पर कुछ रखने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों परिवारों के बीच मारपीट होने लगी। इस विवाद में कल्पनाथ की पत्नी शिवराजी (56) गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों की मदद से उन्हें सुकरौली पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने हाटा कोतवाली की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।