फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One dead, four injured after car hits truck

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में कार आने से एक की मौत, चार घायल

Wed, 11 Dec 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
One dead, four injured after car hits truck
ग्यासुद्दीन का फाइल फोटो।
-घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परसामलिक। नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा चौकी के पास रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे सोनौली, गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरयां जिला गोरखपुर निवासी पांचों युवक किसी का काम से शनिवार को सोनौली होकर नेपाल गए थे। रविवार की सुबह घर लौटते समय नौतनवां थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी संपतिहा के पास गोरखपुर से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक ग्यासुद्दीन (35), निवासी ग्राम सरयां, गौतम विश्वकर्मा (20) निवासी ग्राम साथीपार, शिव प्रताप सिंह (27) निवासी साथीपार, रंजीत साहनी (25) निवासी साथीपार, सुनील शर्मा (24) निवासी सरयां गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे संपतिहा चौकी के उपनिरीक्षक मनीष कुमार व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पांचों घायलों को सीएचसी रतनपुर भेजा। जहां चालक ग्यासुद्दीन की मौत हो गई। बाकी चारों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के पांचों युवक दोस्त थे। कार से नेपाल घूमने गए थे। हादसे में ग्यासुद्दीन की मौत के बाद चीख पुकार मच गई। ग्यासुद्दीन कार चला रहा था। अचानक सामने ट्रक कब आ गया पता नहीं चला। ग्यासुद्दीन के पिता जकुल्लाह की मौत पहले हो चुकी है। ग्यासुद्दीन दो भाइयों में छोटा था। मौत की खबर सुनकर बड़ा भाई वजुल्लाह गोरखपुर से आ रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी तबीयत खराब हो गई, जो गोरखपुर एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुत्र की मौत की खबर सुनकर कुद्दूसीन निशा बदहवास हो गई हैं। वहीं पत्नी नेहा व 2 वर्षीय पुत्र गुलफाम का रो-रो कर बुरा हाल है।--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
-जय प्रकाश त्रिपाठी, सीओ, नौतनवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed