फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One day's salary of four teachers withheld.

Kushinagar News: चार शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित

Tue, 28 Jul 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
One day's salary of four teachers withheld.
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय-विरईठ रामनगर को समय से पहले बंद करने के मामले में बीईओ जयंत भारती ने चार शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित करने की संस्तुति करते हुए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

13 जुलाई को समय से पहले ही विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक चले गए थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। गांव के संतोष गुप्ता की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की गई थी। बीईओ जयंत भारती ने जांच रिपोर्ट में हेडमास्टर राजमन यादव, अनिल कुमार, कार्तिक शर्मा और शिक्षामित्र प्रेमलता सिंह का एक दिन का वेतन बाधित करने की संस्तुति की है। बीईओ जयंत भारती ने बताया कि हेडमास्टर समेत सभी चारों स्टॉफ का एक दिन का वेतन बाधित करने की संस्तुति करते हुए जांच आख्या बीएसए को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed