{"_id":"6a078124829084d5a609c5de","slug":"one-arrested-in-stabbing-of-young-man-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159881-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक को चाकू मारने के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक को चाकू मारने के मामले में एक गिरफ्तार
Sat, 16 May 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमले में घायल रामाश्रय प्रसाद का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चलाता इलाज।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : Archive
रामकोला। थाना क्षेत्र के सिधावे भडकुड़वा में बृहस्पतिवार की रात बाजार करने गए रामाश्रय प्रसाद पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया था। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल, आनंद और रंजय समेत अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने का प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि घायल का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
घायल युवक के भाई कमलेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके भाई रामाश्रय प्रसाद पर पुरानी रंजिश को लेकर इसके पहले भी हमले हुए थे। मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन गांव के कुछ संभ्रांत लोगों की पहल पर समझौता कराकर मामला खत्म करा दिया गया। इससे खार खाए आरोपी राहुल, आनंद और रंजय समेत कुछ अज्ञात लोगों ने बीते 14 मई को बाजार जा रहे भाई पर दोबारा हमला कर घायल कर दिया था।
इस संबंध में रामकोला एसएचओ धनवीर सिंह ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। डाॅक्टर की रिपोर्ट आते ही धारा परिवर्तन करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपी आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।