फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One arrested in spear attack case

Kushinagar News: भाले से हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार

Sat, 18 Nov 2023 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
One arrested in spear attack case
- बृहस्पतिवार की रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाकखास गांव में दो पक्षों में हुआ था विवाद
विज्ञापन

- भाले के हमले में एक व्यक्ति की हो गई थी मौत, पांच लोग हुए थे घायल
- देर रात एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर लिया था जायजा


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाकखास में बृहस्पतिवार की रात बच्चों के विवाद में भाले से हमला करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें घायलों का इलाज चल रहा है। भाले से हमला करने का मुख्य आरोपी परिवार सहित घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है।
बाकखास में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्ष बृहस्पतिवार की रात आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान भाला लगने से एक पक्ष के धर्मनाथ यादव (35) की मौत हो गई, जबकि इनके बड़े भाई रामानंद यादव (40), अमरजीत (8), धुमा देवी (32), कुसुम देवी, आवती देवी और प्रियंका को भी चोटें आईं। रामानंद यादव और अमरजीत यादव सहित चार लोगो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मुख्य आरोपी शिव यादव परिवार सहित फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
00000
मूलरूप से बिहार के बैजुआ गांव के निवासी हैं दोनों परिवार
बताया जा रहा है कि बिहार के बैजुआ गांव के मूल निवासी भोज यादव कटान की समस्या के कारण तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाकखास (टोला नंबर-दो) में आकर बस गए थे। कुछ वर्ष पहले उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र रामानंद यादव और धर्मनाथ यादव का गांव के लोगों से अच्छा मेल-मिलाप है। किसी से दुश्मनी नहीं थी। करीब एक वर्ष पहले पड़ोसी शिव यादव के घर से खेत-मेड़ को लेकर विवाद हुआ, तब से बातचीत बंद थी। शिव यादव का परिवार भी मूल रूप से बिहार के बैजुआ गांव का ही निवासी है। वे भी करीब 20 वर्ष पहले बाकखास गांव में आकर बस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
एक माह पूर्व पड़ गई थी विवाद की नींव
करीब एक माह पूर्व शिव यादव के परिवार से धर्मनाथ यादव के परिवार से विवाद हुआ था। तभी विवाद की नींव पड़ गई थी। हालांकि, मामला शांत हो गया था। स्थानीय लोग और मौके की परिस्थितियां बता रही हैं कि बृहस्पतिवार की घटना के कारण भले ही दो बच्चों का विवाद रहा हो, लेकिन मुख्य आरोपी शिव यादव के पक्ष से पूरे साजिश के तहत मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोग बताते हैं कि बृहस्पतिवार को मौके से पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक लाठियां और तीन नुकीले भाले बरामद किए हैं।
00000
बच्चों को लेकर बढ़ा था विवाद
बृहस्पतिवार की शाम रामानंद के आठ वर्षीय बेटे अमरजीत और शिव यादव के बेटे के बीच विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद रामानंद की बेटी प्रियंका (16) को मारा-पीटा गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक इसके बाद रात में 15 से अधिक संख्या में महिला-पुरुष ने गोलबंद होकर लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर, धारदार हथियार और भाले के साथ पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान भाले से कई प्रहार के बाद धर्मनाथ यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामानंद और अमरजीत सहित परिवार की महिलाओं को भी मारा-पीटा गया। अमरजीत (8) की दो अंगुलियां धारदार हथियार के प्रहार से कट गईं। सूचना के करीब दो घंटे बाद तरयासुजान पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी आसानी से घर छोड़कर भाग चुके थे।

00000

पीड़ित परिवार का आरोप सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

तमकुहीराज। दो पक्षों में हुई मारपीट में धर्मनाथ यादव की मौके पर मौत के बाद से गांव में दहशत है। यही कारण है कि कोई भी स्थानीय बीच-बचाव करने के लिए आगे नहीं आया। मारपीट के बाद घायल लोग दर्द से कराह रहे थे, लेकिन गांव के किसी भी आदमी की हिम्मत नहीं हुई कि मौके पर मदद के लिए पहुंचे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट की तरयासुजान पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन करीब दो घंटे तक कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इतना समय आरोपियों को भागने के लिए पर्याप्त साबित हुआ और वह भाग निकले। पुलिस अब गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
00000
मुख्य आरोपी का पूरे गांव में है दबदबा
बृहस्पतिवार को घटना के समय पहुंचे सगे भाई के साथ भी की गई मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी

तमकुहीराज। बृहस्पतिवार की रात मारपीट एवं हत्या के मुख्य आरोपी शिव यादव मूल रूप से बिहार के बैजुआ का मूल निवासी है। करीब 20 वर्ष पहले तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाकखास के टोला नंबर-दो में आकर बस गए। मुख्य आरोपी शिव यादव के परिवार का गांव के अधिकतर लोगों से अनबन बताया जा रहा है। पूर्व में गांव के तीन परिवारों के लोगों के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण शिव यादव का मनोबल बढ़ता गया और उसी का परिणाम बृहस्पतिवार को सामने आया, जिसमे भाले के प्रहार से धर्मनाथ यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोग बताते हैं कि शिव यादव के खेत के अगल-बगल जिन लोगों का खेत है, वे सभी परेशान हैं। आरोप है कि खेत की मेड़ को काटकर अपने खेत में मिलाने में यह परिवार माहिर है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। गोली-बंदूक की धमकी दी जाती है। घटना के बाद आरोपी शिव यादव और चंद्रिका यादव के परिवार के लोग घर छोड़कर गायब हैं। पुलिस इनकी टोह में दबिश दे रही है। घटना के बाद से शुक्रवार को मुख्य आरोपी और सहयोगी चंद्रिका के दरवाजे पर सन्नाटा पसरा रहा। शिव यादव के दरवाजे पर करीब एक दर्जन दुधारु पशु घटना के बाद से ही अपने स्थान पर बंधे थे।

लोगों ने बताया बृहस्पतिवार को विवाद के समय मुख्य आरोपी के सगे भाई अशरफी यादव बीचबचाव करने पहुंचे थे, लेकिन गोलबंद आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद अशरफी यादव ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed