{"_id":"6238b79a495ed865c75121b0","slug":"one-arrested-for-stabbing-youths-kushinagar-news-gkp430608768","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों को चाकू मारने के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों को चाकू मारने के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों को चाकू मारने के मामले में एक गिरफ्तार
शनिवार को फाजिलनगर में तीन युवकों पर हुआ था हमला
कुशीनगर। होली की रात सिनेमा देखकर घर लौटते समय तीन युवकों पर चाकुओं से हुए हमले के मामले में आरोपित एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के जोकवा बाजार निवासी सचिन गोंड, कृष्णा जायसवाल व साहुल जायसवाल होली के अवसर पर फाजिलनगर के सिनेमा हॉल में फिल्म देखने आए थे। फिल्म देखने के दौरान ही तीनों युवक बीच-बीच में देशभक्ति का नारा लगा रहे थे। यह देख हॉल में मौजूद कुछ अन्य युवकों को अच्छा नहीं लगा। हॉल में उनके बीच कहासुनी हुई थी।
रात के करीब साढ़े नौ बजे फिल्म देखकर निकलते समय पांच युवकों ने उन तीनों युवकों की गर्दन, पीठ व पेट पर चाकू से वार कर घायल कर दिया था। बाद में घायल युवकों को फाजिलनगर सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। अन्य की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।