फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One arrested for stabbing youths

युवकों को चाकू मारने के मामले में एक गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
One arrested for stabbing youths
युवकों को चाकू मारने के मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

शनिवार को फाजिलनगर में तीन युवकों पर हुआ था हमला
कुशीनगर। होली की रात सिनेमा देखकर घर लौटते समय तीन युवकों पर चाकुओं से हुए हमले के मामले में आरोपित एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के जोकवा बाजार निवासी सचिन गोंड, कृष्णा जायसवाल व साहुल जायसवाल होली के अवसर पर फाजिलनगर के सिनेमा हॉल में फिल्म देखने आए थे। फिल्म देखने के दौरान ही तीनों युवक बीच-बीच में देशभक्ति का नारा लगा रहे थे। यह देख हॉल में मौजूद कुछ अन्य युवकों को अच्छा नहीं लगा। हॉल में उनके बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

रात के करीब साढ़े नौ बजे फिल्म देखकर निकलते समय पांच युवकों ने उन तीनों युवकों की गर्दन, पीठ व पेट पर चाकू से वार कर घायल कर दिया था। बाद में घायल युवकों को फाजिलनगर सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। अन्य की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed