फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One arrested for recovering in the name of finance company

फाइनेंस कंपनी के नाम वसूली करने में एक गिरफ्तार

Sun, 02 Oct 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
One arrested for recovering in the name of finance company
फाइनेंस कंपनी के नाम वसूली करने में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी
खड्डा (कुशीनगर)। एक नामी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर कस्बे में लोगों को कर्ज दिलाने के नाम पर वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार करने के बाद इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस को लैपटॉप सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं।
माइक्रो फाइनेंस कंपनी (वाया प्रिंसर्व प्राइवेट लिमिटेड) पडरौना के शाखा प्रबंधक कपिलेश्वर राय को जानकारी मिली की खड्डा कस्बे में उनकी कंपनी के नाम से क्षेत्र की महिलाओं को समूह के माध्यम से ऋण देने का झांसा देकर टोकन मनी के नाम पर धन की वसूली की जा रही है। कई महिलाएं धोखाधड़ी की शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक ने खड्डा पहुंचकर छानबीन की तो उनकी कंपनी के नाम से शाखा संचालित देख हतप्रभ रह गए। उन्होंने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने धोखाधड़ी, कूट रचना आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सत्येंद्र पाल को हिरासत में ले लिया तथा फर्जी ब्रांच से लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में कस्बे के कई लोग इस कार्य में लिप्त पाए गए हैं। गैंग में शामिल लोगों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया की फर्जी तरीके से नामी संस्था के बैनर का इस्तेमाल कर लोगों को धन देने का प्रलोभन देकर वसूली करने वाले गैंग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी सत्येंद्र पाल को गिरफ्तार किया गया है। महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए हैं। इस धंधे में शामिल कस्बे के कई और लोगों की पहचान हुई है। गोरखपुर तक इनका जाल फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed