फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One and a half year old innocent died due to drowning in the drain

नाले में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत

Sun, 30 Jan 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
One and a half year old innocent died due to drowning in the drain
नाले में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत
विज्ञापन

- अपने मामा के घर आई थी माही
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया खास टोला में अपने मामा के घर आई डेढ़ साल की एक मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह हुई। बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मरिचहवा गांव के निवासी दिनेश गोंड की पत्नी सीमा अपनी डेढ़ साल की पुत्री माही को लेकर चार दिन पहले नौरंगिया खास टोला निवासी फिरंगी के घर अपने मायके आई थी। रविवार की सुबह माही खेलते समय घर के बाहर स्थित नाली में गिर गई। उसमें पानी भरा होने के कारण डूब गई। काफी देर तक उसका पता न चलने पर घरवालों ने खोजबीन की तो उसे नाले में पाया। परिवार के लोग उसे चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। माही दिनेश की इकलौती बेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed