{"_id":"61f037e746c39f313f0c2610","slug":"one-and-a-half-lakh-looted-from-public-service-center-kushinagar-news-gkp424914966","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सेवा केंद्र से डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सेवा केंद्र से डेढ़ लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन सेवा केंद्र से डेढ़ लाख की लूट
हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हिनिया चौराहे की घटना
सुकरौली(कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हिनिया चौराहे के पास संचालित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से मंगलवार को दिनदहाड़े असलहे से बल पर बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर पुलिसकर्मियों और सीओ ने पहुंचकर जांच की।
सुकरौली कस्बे से सटे जोल्हिनिया में हाईवे के किनारे लल्लन चौहान एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। यहीं पर सहज जन सेवा केंद्र और कुरियर सेवा भी है। लल्लन चौहान ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार को काम निपटा रहे थे। करीब डेढ़ बजे चार लोग अंदर आए। आते ही सीसीटीवी तोड़ दिया और असलहा दिखाकर काउंटर में रखे करीब 80 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद लल्लन की जेब में रखा 35 हजार नकद भी ले लिए। इसके अलावा अलग काउंटर में रखी रकम भी ले लिया।
इस तरह करीब डेढ़ लाख रुपये लूटकर बदमाश भाग गए। उन्होंने घटना की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। जन सेवा केंद्र के संचालक ने बताया कि दो लैपटॉप, सीसीटीवी सहित अन्य सामान तोड़कर बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लग गई है।
फिल्मी अंदाज में लूट को दिया अंजाम
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हिनिया में जनसेवा केंद्र से डेढ़ लाख की लूट को बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया। संचालक लल्लन चौहान के अनुसार बदमाशों की संख्या छह थी। एक अपाची और एक पल्सर से बदमाश आए और हाईवे पर बाइक खड़ी कर दो बदमाश कवर दे रहे थे। अन्य चार साथी असलहा लहराते हुए अंदर दाखिल हो गए।
जनसेवा केंद्र संचालक ने बताया कि पहले तो सीसीटीवी को तोड़ा और फिर लैपटॉप को तोड़ दिया। उसके बाद चार बदमाश एक साथ असलहे को संचालक के सामने सटा दिया और रकम की डिमांड की। काउंटर और जेब में रखी रकम ले लिया। जाते-जाते बदमाशों ने फाटक और अन्य सामान भी तोड़ दिया। हालांकि, हर रोज भीड़ अधिक रहती है, लेकिन घटना के समय अंदर भीड़ नहीं थी। जब तक आ पास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बाहर रेकी कर रहे दो बदमाश गाड़ी चालू कर भागने के लिए तैयार थे। यह चार बदमाश वहां पहुंचे और भाग निकले। संचालक को बाहर आने में एक मिनट का भी समय नहीं लगा, तब तक सभी बदमाश भाग गए। हालांकि पुलिस जल्द ही इस घटना की खुलासा करने का दावा कर रही है, लेकिन घटना के बाद कस्बा सहित आस पास चर्चा का विषय बना हुआ है। व्यवसायी वर्ग सकते में है।