फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one acused arrested to ticket blackmaling

इंटेलीजेंस व आरपीएफ की टीम ने मारा छापा

Sat, 24 Jul 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
one acused arrested to ticket  blackmaling
टिकट की कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

रगड़गंज (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गंगुआ बाजार में शनिवार को इंटेलिजेंस और आरपीएफ की टीम ने एक सहज जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। इसमें केंद्र संचालक समेत कुछ जरूरी कागजात टीम साथ ले गई। टीम ने इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी।

पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी सुनील मिश्रा गंगुवा बाजार में सहज जनसेवा केंद्र चलाते हैं। शनिवार की दोपहर में आरपीएफ गोरखपुर व इंटेलिजेंट की टीम ने इस सहज केंद्र पर छापा मारा। इसमें टीम ने केंद्र से कुछ जरूरी कागजात, रेलवे टिकट, लेपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर मशीन के साथ केंद्र संचालक को अपने साथ ले गई। चर्चा है कि टिकट कालाबाजारी के मामले में यह कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित सहज केंद्र के संचालकों में हड़कंप मच गया है। आरपीएफ और इंटेलिजेंस की इस कार्रवाई की भनक पटहेरवा पुलिस को भी नहीं लगी। समउर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक को उठाए जाने की मौखिक सूचना है। स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं है। कप्तानगंज आरपीएफ के एसओ मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस के टिकट बनाकर ऊंचे दाम में युवक बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed