{"_id":"64cbf35cc254c44293003ef4","slug":"one-accused-arrested-with-two-kg-of-ganja-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-2555-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। पुलिस ने बुधवार देर रात गश्त के दौरान 2.400 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस बरामद गांजा को कब्जे में लेकर गिरफ्तार युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात एसआई विजय शंकर यादव पुलिस कर्मियों के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान धर्म समधा मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ कर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम संदीप चौधरी उर्फ कल्लू निवासी रूपही मुसहरी भगवान पांडेय टोला थाना भितहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी ने बताया कि वह गांजा सप्लाई करने आया था। एसओ ने बताया कि बरामद गांजे काे कब्जे में लेकर गिरफ्तार युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।