{"_id":"5b5cc8e24f1c1b3b5a8b7939","slug":"on-the-first-day-of-the-festival-devotees-of-shiva-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले दिन शिव मंदिरों मंे उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले दिन शिव मंदिरों मंे उमड़े श्रद्धालु
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सावन के पहले दिन शिव मंदिरों मंे उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। सावन महीने के पहले दिन जनपद के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। बारिश की परवाह किए बिना श्रद्घालुओं ने भोर से ही मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू कर दिया। प्राचीन कुबेरनाथ शिवमंदिरों सहित कई जगह दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
पडरौना नगर के शिवाला मंदिर, छावनी महादेव मंदिर और भन्नुनाथ शिव मंदिर, सिधुआं स्थान के सिद्घनाथ मंदिर, करहिया शिव मंदिर, अमवा शिव मंदिर, लमुहा शिव मंदिर सहित सभी शिवमंदिरों में भोर से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ ललग गई थी। श्रद्घालुओं ने भांग, धतूर, बेल पत्र, पुष्प, अक्षत, जल सहित अन्य सामग्रियों सहित मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए पूरे दिन श्रद्घालुओं का आना जाना लगा रहा। घंटा ध्वनि और भक्तिगीतों से मंदिर परिसर गूंजते रहे।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार कुबेरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर में भी जिले के विभिन्न हिस्सों से श्रद्घालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया।
सावन के पहले दिन ही यहां भव्य मेला लगा रहा। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्घालुओं की लंबी लाइन लगी रही और पुलिस के जवान आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। मंदिरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे।