फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   On Gandhi Jayanti, the Sahu community conveyed the message of truth and non-violence.

Kushinagar News: गांधी जयंती पर साहू समाज ने सत्य-अहिंसा का दिया संदेश

Sat, 03 Oct 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
On Gandhi Jayanti, the Sahu community conveyed the message of truth and non-violence.
रामकोला। पूर्वांचल साहू समाज समिति, कुशीनगर की ओर से शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर रामकोला-कसया मार्ग स्थित एक उत्सव लॉन में महात्मा गांधी जयंती समारोह एवं साहू समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। साथ ही साहू समाज की सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. उदय नारायण गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, सामाजिक सहभागिता के साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रभावी भागीदारी जरूरी है। महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों से आपसी एकजुटता बनाए रखने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्वांचल साहू समाज समिति के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष साहू ध्रुव गुप्ता, समिति के प्रदेश सचिव बुनेला गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, नागेंद्र कुमार गुप्ता, सज्जन गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता आदि ने संबोधित कर महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों से आपसी एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकोला केन यूनियन के पूर्व डायरेक्टर सुरेश प्रसाद गुप्ता ने की और संचालन पूर्वांचल साहू समाज समिति के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक केशव गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान अमरेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, डॉ. विद्यार्थी गुप्ता, दयानंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता, नंदेश्वर गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, कश्मीरी लाल गुप्ता, वंशराज गुप्ता, विजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed