फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Omprakash became the president and Mohammad Hussain became the block general secretary.

Kushinagar News: ओमप्रकाश अध्यक्ष व मोहम्मद हुसैन बने ब्लॉक महामंत्री

Sat, 22 Aug 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Omprakash became the president and Mohammad Hussain became the block general secretary.
पडरौना। शहर के विद्यालय परिसर में शुक्रवार को निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति की बैठक हुई। संगठन की मजबूती पर चर्चा के बाद पडरौना ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया। ओमप्रकाश अध्यक्ष व मोहम्मद हुसैन ब्लॉक महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

इनके अलावा विशाल केडिया को उपाध्यक्ष, दिलीप सिंह को कोषाध्यक्ष, अग्निवेश शर्मा को मीडिया प्रभारी, कमलेश सिंह व किशोरी लाल गुप्ता को संगठन मंत्री, ब्रजेश कुशवाहा को प्रवक्ता, विजय शुक्ला को आडिटर, नीतीश कुमार उपाध्याय को ब्लॉक जन संपर्क एवं सूचना मंत्री और सुरेंद्र सिंह को जिला विधिक सलाहकार चुना गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि यदि बच्चों को लाने और ले जाने के लिए वाहन संचालित होते हैं तो उन वाहनों का बीमा, परमिट, प्रदूषण आदि पेपर अवश्य तैयार करा लें। जिससे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन किया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से नवंबर/दिसंबर में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें। बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला महामंत्री राकेश कुमार राय, जिला कोषाध्यक्ष नचिकेता भट्ट, रणधीर लाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुशवाहा, भानु प्रकाश मिश्रा, आनंद कुमार सिंह, डॉ. सुनीता पांडेय, डॉ. नीरन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed