{"_id":"641755b8b01078087a0f0774","slug":"old-man-killed-by-hitting-on-the-head-kushinagar-news-c-7-gkp1004-92402-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टोना-टोटका की आशंका में सिर पर डंडा मारकर बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टोना-टोटका की आशंका में सिर पर डंडा मारकर बुजुर्ग की हत्या
Mon, 20 Mar 2023 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Mar 2023 05:30 PM IST
सार
एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके लिए कई बार रिश्ते आए, लेकिन शादी नहीं हो पाती थी। इसके लिए वह रामसूरत चौहान को दोषी मानता था। उसका आरोप है कि रामसूरत के टोटके की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। उसकी मां और बहन भी खफा रहती थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरवा सुखदेव गांव में युवक ने टोना-टोटका की आशंका में रविवार सुबह बुजुर्ग की सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा सुखदेव गांव निवासी रामसूरत चौहान (72) सुबह करीब सात बजे शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। आरोप है कि जब वह वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के सूर्यभान ने उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने सूचना पुलिस और उनके परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सूर्यभान को पकड़ लिया।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी बिगनी की तहरीर पर आरोपी युवक सूर्यभान पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके लिए कई बार रिश्ते आए, लेकिन शादी नहीं हो पाती थी। इसके लिए वह रामसूरत चौहान को दोषी मानता था। उसका आरोप है कि रामसूरत के टोटके की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। उसकी मां और बहन भी खफा रहती थीं। गांव वालों का कहना है कि आरोपी चिड़चिड़े स्वभाव का है। अक्सर लोगों को गालियां देते हुए आक्रामक हो जाता था। मारपीट कर देता था।