फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   old man dead, found covid 19 positive

घोघरा के बुजुर्ग की मौत, जांच में कोरोना की पुष्टि

Sun, 24 May 2020 10:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
old man dead, found covid 19 positive
घोघरा गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम और कप्तागनंज एसडीएम अरविंद कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
घोघरा के बुजुर्ग की मौत, जांच में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

पडरौना/बोदरवार। जिले में कोरोना से संक्रमित एक और बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के घोघरा गांव का 60 वर्षीय यह व्यक्ति 13 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से आया था। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है।
कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। 10 दस दिन पहले सुकरौली क्षेत्र के पड़री गांव में मुंबई से आए 25 लोगों में शामिल 62 वर्षीय बुजुर्ग की 17 मई को सेवरही के आइसोलेशन सेंटर में मौत हो गई थी। अगले दिन उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। प्रशासन ने पड़री गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया था। इसी गांव के युवक की शनिवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके चलते गांव में सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के घोघरा गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है। यह भी मुंबई से आया था। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि 60 वर्षीय यह बुजुर्ग मेडिकल कॉलेज में शनिवार को भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के कुछ देर बाद सैंपल रिपोर्ट आने पर उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि यह बुजुर्ग कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के घोघरा गांव का निवासी था। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से यह 13 मई को मुंबई से गोरखपुर आया था। तब से अपने घर पर था। हालत बिगड़ने पर इसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया था, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। रविवार को उसकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील किया जाएगा।
पड़री गांव से बारह लोगों को जांच के लिए भेजा गया
सुकरौली। क्षेत्र के हॉटस्पॉट गांव पड़री से 12 लोगों को स्वास्थ्य टीम ने जांच के लिए सेवरही के आइसोलेशन सेंटर भेज दिया। रविवार सुबह कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य टीम हरकत में आई। ये सभी लोग दस दिन पहले मुंबई से आए थे। पड़री में ही दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया है।

दस दिन पहले पड़री गांव में मुंबई से 25 लोगों में शामिल 62 वर्षीय बुजुर्ग की 17 मई को सेवरही के क्वारंटीन सेंटर में मौत हो गई थी। सैंपल रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि के बाद प्रशासन ने गांव को सील कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में भर्ती यहां के युवक की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को भी इस गांव में लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने अपनी देखरेख में गांव से 12 लोगों को जांच के लिए भेजा। लगातार लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में सन्नाटा है। गांव के लोग घरों में कैद हैं। प्रशासन की ओर से और सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed