{"_id":"652ed759b53d3844ec0d3ff7","slug":"officials-should-pay-special-attention-to-public-complaints-and-resolve-them-quickly-mp-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6268-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी जनशिकायतों पर दें विशेष ध्यान, करें त्वरित निस्तारण : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी जनशिकायतों पर दें विशेष ध्यान, करें त्वरित निस्तारण : सांसद
Wed, 18 Oct 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
- जनसुनवाई केंद्र पर सांसद ने सुनी लोगों की फरियाद
पडरौना। सांसद ने जनपद मुख्यालय स्थित अपने जनसुनवाई केंद्र पर लोगों की फरियाद सुनीं। उन्हाेंने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने इस मौके पर कहा कि जनशिकायतों पर अधिकारी विशेष ध्यान देकर उसका त्वरित निस्तारण करें। जिससे आम जनमानस को न्याय मिले। यह सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केंद्र पर आए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुवाई केंद्र पर खड्डा, हाटा, पडरौना, कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लोगों ने राजस्व, पुलिस सहित आवास और पेंशन संबंधित मामलों की सुनवाई की।
इस दौरान भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष पडरौना देहात हरिओम कुशवाहा, चमन यादव, संजय सिंह मुन्ना, रामानुज मिश्रा, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।