फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officials busy identifying the employees involved

Kushinagar News: संलिप्त कर्मचारियों की पहचान करने में जुटे अधिकारी

Wed, 19 Feb 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Officials busy identifying the employees involved
खड्डा। एआरओ कोर्ट गोरखपुर के नाम से फर्जी परवाना व आदेश लाकर अभिलेख में नाम दर्ज कराने के खेल में शामिल जालसाजों और भू-माफियाओं की बेचैनी बढ़ने लगी है। जांच अधिकारी मास्टरमाइंड और इसमें संलिप्त तहसील कार्यालय और एआरओ कोर्ट से जुड़े कर्मचारियों को ट्रेस करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

अभी भी धंधेबाज आश्वासन दे रहे हैं कि कुछ नहीं होगा, क्योंकि इसमें कई कर्मचारियों की संलिप्तता है। कार्रवाई होगी तो कई लोगों की गर्दन फंस सकती हैं। खड्डा तहसील क्षेत्र के गंडक नदी पार के शिवपुर, बसंतपुर, मरचहवा आदि गांव के लोगों की जमीनों पर फर्जी ढंग से नाम दर्ज कराने वाले लोगों ने इसके लिए बड़ी रकम खर्च की है। खड्डा तहसील से गोरखपुर तक फैले इस जालसाजी वाले नेटवर्क में तमाम पेशेवर लोग शामिल बताए जा रहे हैं। इनकी पैठ हर जगह है। तहसील से जुड़े छोटे कर्मचारियों को साध कर उनके जरिए बड़े स्तर तक पूरी प्लानिंग करके इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। फर्जी पाए गए 18 परवाना व आदेश के जरिए लगभग 40 से ज्यादा लोग अपना नाम दर्ज कराने के कोशिश में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed