फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officers inspected the large animal shelter center

अधिकारियों ने वृहद पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया

Fri, 18 Dec 2020 06:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Officers inspected the large animal shelter center
अधिकारियों ने वृहद पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया
विज्ञापन

खड्डा। क्षेत्र के कोपजंगल गांव में स्थित वृहद पशु आश्रय केंद्र का शुक्रवार को एसडीएम और तहसीलदार ने निरीक्षण किया। वहां गोवंशीय पशुओं के रख-रखाव और उनके चारा आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने पशुओं का निरंतर ख्याल रखने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया।
एसडीएम अरविंद कुमार शुक्रवार को तहसीलदार डॉ. एसके राय के साथ वृहद पशु आश्रय केंद्र पहुंचे। वहां केयरटेकर सुभाष कुशवाहा से गोवंशीय पशुओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान 75 गोवंशीय पशु मिले। उनमें से चार अस्वस्थ थे। पूछताछ में बताया गया कि चारों बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा है। चारा रखने वाले गोदाम के छज्जा में छेद होने के चलते बारिश के दिनों में भूसा के खराब होने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

केंद्र पर 145 क्विंटल भूसा, पांच बोरी चोकर, 40 किलोग्राम गुड़ व एक क्विंटल नमक उपलब्ध मिला। केयरटेकर ने बताया कि विकास विभाग की ओर से 12 सफाईकर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। पशुपालन विभाग की ओर से किसी भी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। पशु आश्रय केंद्र में बिजली आपूर्ति सोलर सिस्टम से होती है। यहां ट्रांसफार्मर व तार उपलब्ध है, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारियों की ओर से रुचि न लेने के कारण कनेक्शन नहीं हो सका है। एसडीएम ने बताया कि वृहद पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed