{"_id":"62f936e777be7a46f8398403","slug":"officers-employees-associated-with-mnrega-will-be-rewarded-today-kushinagar-news-gkp4471216144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पुरस्कृत होंगे मनरेगा से जुड़े अधिकारी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पुरस्कृत होंगे मनरेगा से जुड़े अधिकारी कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पुरस्कृत होंगे मनरेगा से जुड़े अधिकारी कर्मचारी
पडरौना। मनरेगा योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य कराने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इन्हें यह पुरस्कार पुलिस लाइंस में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिया जाएगा।
डीआरडीए से मिली जानकारी के मुताबिक, सुकरौली ब्लॉक से महिला मेठ शशिकला सिंह व रेशमा देवी को कार्य में सक्रियता के लिए, कसया क्षेत्र के बरवा बाजार से ग्राम रोजगार सेवक मनोज कुमार, सुकरौली ब्लॉक के भगवानपुर से ग्राम रोजगार सेवक लाल मोहम्मद, कप्तानगंज ब्लॉक से तकनीकी सहायक चंद्रशेखर सिंह, रामकोला ब्लॉक से तकनीकी सहायक जयप्रकाश सिंह, कसया ब्लॉक से पंचायत सहायक अंजली रानी और खड्डा ब्लॉक से पंचायत सहायक आसमा बानो को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
इसी तरह पडरौना ब्लॉक के धर्मपुर बुजुर्ग से जॉब कार्डधारक बनारसी व पूर्णमासी 100 दिन मजदूरी करने, सुकरौली ब्लॉक से लेखा सहायक राजेश कुशवाहा को अभिलेखों के रखरखाव तथा जनपद मुख्यालय से अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार गुप्ता को मनरेगा पार्क और अमृत सरोवर में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।