फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officers-employees arrived late, chairs remained empty

लेटलतीफ पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी, कुर्सियां रहीं खाली

Tue, 10 May 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Officers-employees arrived late, chairs remained empty
बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों की कुर्सी रही खाली।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
लेटलतीफ पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी, कुर्सियां रहीं खाली
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में समय से नहीं पहुंच रहे हैं लेखाधिकारी और कनिष्ठ लिपिक
पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि वह समय से दफ्तर पहुंचे। जनता की शिकायतें सुनें और उसका समयबद्ध निस्तारण करें, लेकिन इस निर्देश का बीएसए कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों पर असर नहीं दिख रहा। मंगलवार को बीएसए कार्यालय का ‘लाइव’ किया गया। एडी बेसिक/बीएसए ही देर से अपन कार्यालय पहुंचे। वित्त एवं लेखाधिकारी तथा कई अन्य कर्मचारी करीब 10:30 बजे तक कक्ष में मौजूद नहीं थे। कार्यालय में सन्नाटा था।
बीएसए कार्यालय में देखा जाता है कि सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी अपनी समस्या लेकर पहले पहुंच जाते हैं, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी देरी से आते हैं। बीएसए कक्ष सहित कनिष्ठ लिपिक का कक्ष दस बजे के बाद तक बंद रहा। लेखाधिकारी की कुर्सी 11 बजे तक खाली थी। यदि कर्मी समय पर आ भी जाते हैं तो सीट पर बैठते नहीं हैं।
विज्ञापन

सुबह 10:11 बजे बीएसए कार्यालय में ताला लगा था। 10:25 बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि गोरखपुर से आने में दस-बीस मिनट देर हो जाती है। वह यहां बीएसए के चार्ज पर हैं। गोरखपुर एडी के पद पर कार्यरत हैं। बीएसए कार्यालय में स्टेनो सहित वरिष्ठ सहायक के कक्ष में 11 बजे तक ताला लटका रहा। प्रभारी बीएसए ने बताया कि वरिष्ठ सहायक छुट्टी पर हैं। स्टेनो थोड़ी देर में आएंगे। वित्त एवं लेखाधिकारी की कुर्सी 11 बजे तक खाली रही। वहां उपस्थित एक कर्मचारी ने बताया कि लेखाधिकारी क्षेत्र में स्कूल जांच के लिए गए होंगे। एक घंटे में आ जाएंगे। वित्त एवं लेखाधिकारी ने कहा कि विभागीय कार्य से कोषागार चले गए थे। इसलिए कार्यालय समय से नहीं आ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10:15 बजे कनिष्ठ सहायक सहित आईजीआरएस कक्ष में ताला लगा था। 10:20 बजे एक कनिष्ठ सहायक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि कोर्ट के कार्य से आना-जाना लगा रहता है। 10:20 बजे कार्यालय पहुंचे एक संविदा कर्मचारी ने पहले उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर किया। अन्य कुर्सियां खाली थीं।
...
चपरासी पर भड़के लिपिक
बीएसए कार्यालय में मंगलवार को मुख्य द्वार पर इंट्री रजिस्टर नहीं होने पर एक लिपिक वहां तैनात चपरासी पर भड़क गए। उनका कहना था कि कोई भी आए, इंट्री रजिस्टर के माध्यम से अंदर भेजते रहिए।

...
कोट
गोरखपुर से आने में जाम की वजह से देर हो जाती है। मेरे पास सात जिलों की जिम्मेदारी है। इसलिए प्रतिदिन समय नहीं दे पाता हूं। अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है कि समय से दफ्तर पहुंचे। देर से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों से कारण पूछा जाएगा।
एसपी त्रिपाठी, एडी बेसिक/प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed