{"_id":"5eda808d8ebc3e904e1ccdff","slug":"offer-prayer-to-save-from-corona-kushinagar-news-gkp3537040184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचने के लिए महिलाओं ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचने के लिए महिलाओं ने की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचने के लिए महिलाओं ने की पूजा
पडरौना। कोरोना वायरस का संक्रमण और इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए लोगों में अब पूजा-पाठ की भी धारणा उत्पन्न होने लगी है। शुक्रवार को पडरौना नगर सहित कई स्थानों पर महिलाओं ने लड्डू, फूल और लौंग के साथ पूजा कर इस घातक बीमारी से समाज और दुनिया को बचाने की प्रार्थना की।
शुक्रवार की भोर में महिलाओं ने पडरौना नगर के रेलवे स्टेशन के निकट एकत्र होकर कोरोना से बचने के लिए पूजा की। महिलाओं का मानना था कि इस कोरोना के प्रकोप से पूरी दुनिया सामना कर रही है। जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जौरा बाजार गांव में भी शुक्रवार को महिलाओं ने पूजा की। गांव के पोखरे के तट पर पूजा कर रहीं इन महिलाओं का कहना था कि पूजा करने से कोरोना से मुक्ति मिल सकेगी।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र के सेवरही, तिवारीपट्टी, दुबौली, राजपुर, पिपराघाट, टिकुलिया, जंगलीपट्टी, दाहूगंज, बिरवट कोन्हवलिया, सुमही संतपट्टी, मेंहदिया, जवहीदयाल, ब्रह्मपुर,पिरोजहा, रानीगंज, जोगनी, जयपुर, घघवा जगदीश, गोलाघाट, पकड़ियार पूरबपट्टी में भी पूजा की गई। पहले पड़ोसी बिहार के क्षेत्रों में पूजा की गई। इसके बाद सेवरही क्षेत्र की महिलाओं ने भी पूजा-अर्चना शुरू कर दी।